फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The children were introduced to the science model exhibition project

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए माडल, प्रोजेक्ट

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The children were introduced to the science model exhibition project
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए माडल, प्रोजेक्ट - फोटो : Amar Ujala
शिकोहाबाद रोड स्थित एसडी इंटर कालेज में वसंत पंचमी के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने तरह-तरह के प्रोजेक्ट बनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुमान सिंह यादव उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एवं डायरेक्टर रामनिवास यादव ने सरस्वती पूजन कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वर्किग मॉडल आफ हार्ट, सीबेज, प्लांट मॉडल, ग्लोबल वार्मिग एवं प्रदूषण रोकने को लेकर मॉडल प्रस्तुत किए। जिसे अतिथियों ने काफी सराहा। वही आर्ट गैलरी में बच्चों ने बेकार बोतल, माचिस की तीली, अखबार आदि की सहायता से सुंदर क्राफ्ट आइटम बनाए। वही कृष्ण बर्थ डे पार्टी ने भी काफी वाह-वाही लूटी। कांलेज प्रबंधक योगेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य अनुपमा यादव ने अतिथि, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी में कीर्ति चौहान, नेहा भारद्वाज, जनार्दन सिंह, संदीप मिश्रा, कुलदीप दीक्षित, हेमा पुंढीर, प्रियांशू सचदेव, सुंनदा चौहान, सोनम, मोहित, निधि, स्वाति ने माडल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed