फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The budget was not received, the development work of the city stopped

नहीं मिला बजट, शहर का विकास कार्य रुका

Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The budget was not received, the development work of the city stopped
जर्जर हाल में रतनपुर-पिदौरा मार्ग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के जीटी रोड, गंजडुंडवारा रोड सहित देहात क्षेत्र की सड़कों पर काम के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव बनाकर भेजे गए, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। जिसके चलते विकास कार्य रुका हुआ है। जबकि लोक निर्माण विभाग के अधीन इन सड़कों की हालत खराब है। कई सड़कें तो बुरी तरह जर्जर हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर जीटी रोड सबसे अधिक महत्वपूर्ण और बेहद पुराना मार्ग है। समय बदलने के साथ ही वाहनों का भार बहुत ज्यादा बढ़ गया, लेकिन सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ सकी। आज तक यह टू लेन ही बना हुआ है। जिसके चलते इस पूरे मार्ग पर जाम के हालात बने रहते हैं। फोरलेन की दरकार है, लेकिन शासन के पास इसके लिए पैसा नहीं है। जर्जर हो चुके एटा-गंजडुंडवारा मार्ग को भी रुपयों के अभाव में नहीं बनवाया जा रहा है। इसके अलावा 30 ऐसे मार्ग हैं जिन पर सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक भी टूट-फूट है। इनका भी करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन के पाले में लंबित चल रहा है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा मार्ग को 30 करोड़ रुपये की दरकार
विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एटा से गंजडुंडवारा मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में सड़क निर्माण के लिए करीब 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा, जो पास नहीं हो सका। इसके बाद विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में फिर से करीब 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। जो अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का जीटी रोड भी नहीं हुआ फोरलेन
शहर के बीच से गुजरने वाला जीटी रोड मार्ग भी फोरलेन होने से अटका हुआ है। शहर से बाहर सिक्स लेन बाईपास निकलने के बाद शहर के अंदर के इस टुकड़े को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लोक निर्माण विभाग के अधीन कर दिया है, लेकिन शहर के अंदर यह टू लेन है। लोक निर्माण विभाग ने इसे फोरलेन करने के लिए चुनाव से पहले बीते वित्तीय वर्ष में करीब 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जो आज तक मंजूर नहीं हो सका।

पिदौरा-रतनपुर मार्ग को भूला महकमा
विकासखंड मारहरा में पिदौरा से रतनपुर मार्ग को तो लोक निर्माण विभाग भूल ही चुका है। यह 15 साल से उखड़ा पड़ा है। करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक एक बार भी मरम्मत का काम नहीं कराया गया है। मरम्मत के नाम पर विभाग बजट न होने की कहकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेता है। यहां तक कि इस बार इसकी मरम्मत के लिए बजट भी नहीं मांगा गया।

शिवसिंहपुर पर उखड़ी गंजडुंडवारा रोड ।संवाद

शिवसिंहपुर पर उखड़ी गंजडुंडवारा रोड ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed