फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The broken pole truck collision , outrage

ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, आक्रोश

Fri, 09 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 09 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The broken pole truck collision , outrage
गांव लहरा के पास गुरुवार की सुबह ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इससे आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और एटा-सहावर मार्ग पर पांच घंटे तक जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई। बाद में पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने तत्काल काम शुरू कराकर ग्रामीणों को शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन



बिजली का खंभा टूटने से लहरा, अंबारी, ककैरा आदि गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जब इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों को सूचना दी गई तो कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और टूटा बिजली का खंभा व तार सड़क पर ही डालकर जाम लगा दिया। इससे सहावर व एटा मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान ग्रामीण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आपूर्ति को तत्काल सुचारु कराए जाने की मांग करने लगे। ग्रामीण कुलदीप यादव, पंकज यादव, पवन यादव, शंभू यादव आदि ने बताया कि इसकी सूचना जेई अर्जुन सिंह को दी गई, तो उन्होंने स्टाफ की कमी बताकर आने से मना कर दिया। दोपहर दो बजे जाकर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन




जानकारी पर वह मौके पर पहुंच गए थे। लाइन को सही कराकर उक्त क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
-अर्जुन सिंह, अवर अभियंता एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed