{"_id":"625585e4611a4222a173d308","slug":"the-body-of-the-young-man-who-had-gone-to-drop-his-sister-in-law-was-found-in-the-canal-etah-news-agr52998985","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को छोड़ने गए युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली को छोड़ने गए युवक का शव नहर में मिला
विज्ञापन
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 25 वर्षीय युवक रविवार ससुराल में साली को छोड़ने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर में युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम हाउस पर हाथरस जनपद के गांव छीतेपुर निवासी अजीत ने बताया कि उसके 26 वर्षीय बहनोई आकाशदीप नगला बरी के रहले वाले हैं। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बाइक से हाथरस जनपद के गांव मई बादामपुर में अपनी साली रेनू को छोड़ने गए थे।
शाम के समय वह वहां से चले आए। इस दौरान वह घर नहीं पहुंचे। जब मोबाइल पर फोन मिलाया तो बंद आया। सोमवार सुबह पिलुआ पुलिस ने सूचना दी कि सुन्ना नहर में उनका शव पड़ा है। नहर में बाइक भी पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक सहित वह नहर में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पिलुआ बेगराम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का मामला लग रहा है। इससे युवक की मौत हुई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
नहर पर पहुंचना शक के दायरे में
पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया कि आकाशदीप सुन्ना नहर पर कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि मई बादामपुर में गांव आने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता पुठिया के पास से है। जबकि दूसरा रास्ता कंचनगढ़ी के पास है। ऐसे में आकाश सुन्ना नहर पर कैसे पहुंचा।