फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of Chunilal of Bhatmai was found in the field

भटमई के चुन्नीलाल का था खेत में मिला शव

Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The body of Chunilal of Bhatmai was found in the field
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बबरौती के पास खेत में सोमवार सुबह मिला शव गांव भटमई के चुन्नीलाल का था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की वजह से सामने आई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक के छोटे भाई साहब सिंह ने बताया कि चुन्नीलाल (55) मानसिक रूप से कमजोर थे। घर से कई-कई दिनों के लिए लापता हो जाते थे। 24 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर से निकल गए। गांव में तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अखबारों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर पढ़ी तो पोस्टमार्टम गृह पर देखने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सवाल उठ रहे हैं कि कहीं संपत्ति हड़पने के लिए तो हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया हो। मृतक अविवाहित था। थानाध्यक्ष रामकेश सिंह राजपूत का कहना है कि सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आना हत्या की ओर इशारा कर रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed