{"_id":"67ac9a9b44289eb31803a940","slug":"the-body-of-an-unknown-woman-could-not-be-identified-etah-news-c-163-1-sagr1016-129591-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहीं हो सकी अज्ञात महिला के शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहीं हो सकी अज्ञात महिला के शव की पहचान
Wed, 12 Feb 2025 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में बंबा के पास मंगलवार को एक महिला का अधजला शव मिला था। जिसकी हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से जलाया गया था। दूसरे दिन बुधवार को भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस विभिन्न माध्यमों से महिला की पहचान और हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
महिला की लाश मिलने पर मंगलवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। किसी कैमिकल से इसके शरीर का ऊपरी हिस्सा जलाया गया है। हालांकि शरीर पर अन्य कोई चोट ऐसी नजर नहीं आ रही है, जिससे हत्या किए जाने की स्थिति स्पष्ट हो सके। आशंका है कि गला घाेंटने के बाद उसे मारा गया और शव को यहां लाकर फेंका गया। साथ ही पहचान छिपाने के मक्सद से उसका चेहरा जला दिया गया है।
थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला के शव की पहचान कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। हुलिया, कपड़े सहित सभी पहचान जनपद के अलावा अन्य जनपदों के थानों पर दे दी है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमाें से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित 72 घंटे की अवधि में पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।