फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of a young man who had come to his aunt's house was found hanging from a noose

Etah News: बुआ के घर आए युवक का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his aunt's house was found hanging from a noose
अनिल कुमार - फोटो : अनिल कुमार
एटा। नोएडा से यहां मलावन क्षेत्र के गांव दतौली में बुआ के घर आए युवक का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने नोएडा में पड़ोस में किराए पर रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग और उसके पति से विवाद की बात बताई है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 39 निवासी शिवम ने बताया कि भाई अनिल कुमार (24) का प्रेम प्रसंग पड़ोस में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी। विवाद होने के कारण परिवार व पुलिस के कहने पर अनिल को लेकर वह शनिवार को गांव दतौली में अपनी बुआ के घर आ गए थे। सोमवार की रात उसके साथ सोया हुआ था। अचानक रात में आंख खुली तो पास में भाई अनिल मौजूद नहीं था। दूसरे कमरे में देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


शोर मचाकर बुआ और फूफा को बताया और फोन कर अपने घर पर जानकारी दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस आ गई और भाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले गई। शिवम ने बताया कि नोएडा में जिस महिला के साथ अनिल का प्रेम संबंध था, उसके पति ने अनिल पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। महिला के पति से विवाद के बाद घर वालों और पुलिस ने समझाया कि महिला मकान खाली कर दे तब तुम लोग यहां वापस आ जाना। उनके कहने पर हम दोनों भाई यहां रहने आ गए थे, लेकिन अनिल चिंतित रहता था और विवाद के बाद अवसाद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैंं। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed