{"_id":"67f56b7c32a7e6bc7e0c12ea","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-etah-news-c-163-1-eta1002-132052-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 09 Apr 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव दुला के नजदीक मंगलवार को सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव दुला निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अंकुश (19) का शव मंगलवार को सड़क किनारे खेत पर एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
परिवार में बेटे से किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटा सोमवार रात को घर पर मौजूद था। पता नहीं वह किस समय घर से निकल गया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उसका शव पेड़ पर लटका हुआ है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कि अभी तक किसी तरह के आरोप की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता लग सकेगा, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।