फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of a woman was found half naked on the bed, suspicion of murder and rape

Etah News: चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या-दुष्कर्म की आशंका

Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found half naked on the bed, suspicion of murder and rape
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर मिला। परिजन ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वैड टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को परिवार में एक शादी थी। लड़के की बरात में शामिल होने गए थे। 40 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली रह गई थी। रविवार सुबह जब शादी से घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोग भी घर के बाहर आ गए। बेटा पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर गया। वहां की स्थिति को देखकर उसकी चीख निकल गई। घर के आंगन में चारपाई पर उसकी मां का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पति ने बताया कि पत्नी के शरीर से आधे कपड़े गायब थे और गले व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने पत्नी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की है। बताया कि बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। 25 मई को उसका विवाह होना है। मां की मौत के बाद अब उस घर में शादी की खुशियों की जगह मौत का मातम पसर गया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोेस्टमार्टम कराया है। घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed