{"_id":"65524ebefe147332190d9e79","slug":"the-blast-broke-pieces-of-stone-and-also-made-holes-in-the-linter-etah-news-c-163-1-sagr1016-8282-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, तीन घायल
Mon, 13 Nov 2023 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सोरा स्थित एक घर में रविवार को गंधक-पोटाश पीसते समय जोरदार धमाका हो गया। पिता सहित दो बच्चे घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि पीसने वाले पत्थर के टुकड़े हो गए और लिंटर तक में छेद हो गया।
गांव निवासी संजू रविवार को बाजार से आतिशबाजी में काम आने वाला गंधक और पोटाश खरीदकर लाया था। इसको अलग-अलग पीसने के बाद मिश्रित किया जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में संजू दोनों को एक साथ रखकर सिल पर पीसने लगा। जिससे तेज धमाका हो गया। हादसे में संजू और उसका 10 वर्षीय पुत्र नैतिक, 14 वर्षीय पुत्री करिश्मा बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया।
-- -- -- -- -- -
आतिशबाजी से बच्चे के हाथ में आई चोट
मारहरा। नगर के मोहल्ला चोबदार में 12 वर्षीय विवेक का हाथ आतिशबाजी चलाते समय चोटिल हो गया। उसके पिता सतेंद्र कुमार ने बताया कि बेटा शाम को घर के बाहर गली में अपने साथियों के साथ आतिशबाजी चला रहा था। पटाखा हाथ में फट जाने से काफी चोट आई है। स्थानीय चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद