{"_id":"61b7497961aa204516039152","slug":"the-bike-collided-with-the-bull-kanungo-died-etah-news-agr517690050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराई बाइक, कानूनगो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराई बाइक, कानूनगो की मौत
विज्ञापन
जलेसर। एटा तहसील से ड्यूटी कर शाम को घर लौट रहे एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) की बाइक सांड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आगरा ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। गांव सिलामई निवासी भोगीलाल यादव एटा तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात थे। उनके बेटे ब्रजेश ने बताया रविवार को मुख्यमंत्री एटा आए थे। इसी के चलते उनको ड्यूटी के लिए तहसील में बुलाया गया था।
शाम के समय काम खत्म कर घर लौट रहे थे। करीब साढ़े छह बजे जलेसर-अवागढ़ रोड स्थित गांव पुन्हैरा के पास बाइक के सामने दो सांड़ लड़ते हुए आ गए। इस दौरान बाइक सांड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको सीएससी जलेसर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। शव लेकर कोतवाली पहुंचे यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रतिदिन का था आना-जाना
राजस्व निरीक्षक का प्रतिदिन बाइक से गांव से आना-जाना होता था। कभी कभी कार्य की अधिकता के चलते वह शहर में रुक जाते थे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर उन्हें तहसील में रविवार को बुलाया गया था। सीएम के जाते ही उन्होंने घर जाने की बात कही, जिसकी इजाजत दे दी गई। हादसा दुखद है। -सीपी सिंह, तहसीलदार सदर