Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The auspicious coincidence of Adhimas was found in Shravan after 19 years.

Etah News: अधिमास का शुभ संयोग 19 साल के बाद श्रावण में मिला

Tue, 04 Jul 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
The auspicious coincidence of Adhimas was found in Shravan after 19 years.
एटा। इस वर्ष विक्रम संवत 2080 में श्रावण मास 30 के बजाय 59 दिन का रहेगा। इसमें चार सोमवार की जगह आठ सोमवार पड़ेंगे। अधिमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। श्रावण के पावन मास में भोलेनाथ की भक्ति कर मनुष्य अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। यह शुभ संयोग 19 साल के बाद बना है।
विज्ञापन

श्रावण मास की शुरुआत होते ही भक्त भोलेनाथ की भक्ति में खो जाते हैं और कांवड़ द्वारा गंगा जी से जल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। वहीं भारत के कुछ राज्यों में संक्रांति से भी भगवान शिव की पूजा की जाती है। सैकड़ों किलोमीटर दूर गंगा जी से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़िये पूरी भक्तिमय माहौल को बना देते हैं। जिला व शहर के मंदिरों में हर सोमवार एक पर्व की तरह मनाया जाता है।
विज्ञापन

पंडित गिरजेश पचौरी ने बताया कि चंद्रमास और सौरमास वैदिक पंचांग की गणना का आधार है, जिससे सौरमास 365 दिन का होता है और चंद्रमास 354 दिन का। इसमें 11 दिन का अंतर होता है तीन साल में यह अंतर 33 दिन का हो जाता है जिसे मलमास कहते हैं। इस वर्ष श्रावण मास में यह योग एक के बजाय दो माह का बन रहा है। इन अधिक दिनों में शिव के भक्तों को पूजा अर्चना और गंगा जल चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भगवान शिव की आराधना के लिए पूरे दो माह का समय मिल रहा है। गंगा जी से जल भरकर लाएंगे और भगवान का जलाभिषेक करेंगे। -धर्मेंद्र कुमार, ठंडी सड़क
भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ लेने जा रहे हैं। गंगाजल लाकर कैलाश मंदिर पर प्रभु का जलाभिषेक करेंगे। इस बार पूरे 8 सोमवार का व्रत रखेंगे। -पूनम दुबे, नगला केवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed