फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The administration got the maize sown on pasture land harvested and sent to the cowshed

Etah News: चारागाह की भूमि पर बोई मक्का को प्रशासन ने कटवा कर भेजा गोशाला

Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The administration got the maize sown on pasture land harvested and sent to the cowshed
खकरई में चारागाह की जमीन पर फसल करने वालों को चेतावनी देते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता। - फोटो : खकरई में चारागाह की जमीन पर फसल करने वालों को चेतावनी देते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता।
मिरहची। ग्राम पंचायत खकरई के मजरा लालपुर देहामाफी में चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लोगों ने मक्का की फसल बो दी। करीब 1 हेक्टेयर जमीन पर बोई गई इस फसल को मंगलवार को एसडीएम सदर ने पहुंचकर कटवाया और गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन

पूर्व में भी प्रशासन ने इस जमीन को कब्जामुक्त कराया लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने फिर इस जमीन पर कब्जा कर फसल की बुवाई कर दी। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने प्रशासन से की। इस पर सक्रियता दिखाते हुए एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार को गांव में पहुंची। एसडीएम ने जमीन पर अवैध रूप से बोई गई मक्का की फसल को कटवाकर नगला ख्याली और चाठी रफीपुर की निराश्रित गोशालाओं को भेजा है। वहीं प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देते हुए कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed