फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The administration freed the encroachment of pastureland and enemy property land.

Etah News: प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई चरागाह एवं शत्रु संपत्ति की जमीन

Tue, 23 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The administration freed the encroachment of pastureland and enemy property land.
मिरहची। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को थाना पुलिस को साथ लेकर चरागाह एवं शत्रु संपत्ति की जमीन कब्जामुक्त कराई। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई गई है। एसडीएम सदर ने कब्जा करने वाले किसानों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर भावना विमल, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार सुशील राजपूत, लेखपाल अवनेंद्र वर्मा, चक्रपाणि, थानाध्यक्ष मिरहची केके लोधी मंगलवार दोपहर के समय ग्राम पंचायत चाठी के मजरा गांव रफीपुर में पहुंचे। यहां विद्याराम द्वारा चरागाह की करीब 9 बीघा जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बो ली गई थी। एसडीएम ने फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। दूसरी जमीन रफीपुर गांव के बीच है।
विज्ञापन

जिसमें गांव की महिलाएं उपले बनाने का काम कर रही थीं। बाउंड्री वाल को तोड़कर 15 विस्वा जमीन को मुक्त किया गया। गांव सुपैती एवं नगला नथा गांव के बीच एक बीघा शत्रु संपत्ति जमीन में हो रही चिकोरी की फसल को भी ट्रैक्टर से जुतवाकर कब्जामुक्त कराया। तीनों स्थानों पर जमीन कब्जामुक्त कराने के बाद एसडीएम ने अधीनस्थों को कब्जा करने वाले किसानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed