फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The administration freed 50 bigha of pond land from encroachment

Etah News: तालाब की 50 बीघा भूमि प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई

Wed, 30 Apr 2025 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
The administration freed 50 bigha of pond land from encroachment
फोटो-5
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। प्रशासन ने क्षेत्र में बुधवार को गांव तिसौरी में तालाब की 50 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस पर गांव के कई लोग अवैध रूप से काबिज थे। जिनको पूर्व में कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी।
तिसौरी गांव में तालाब की भूमि पर गांव के लोगों के काबिज होने की शिकायत मिलने पर एसडीएम डॉ. विपिन कुमार मोरल ने मामले की जांच कराई। जांच में सत्यता पाए जाने पर तालाब की भूमि पर काबिज सभी लोगों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। चेतावनी पर कब्जा न हटाने पर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को एसडीएम गांव तिसौरी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के गांव में पहुंचने पर कब्जा धारकों में खलबली मच गई। बुलाने पर भी कोेई कब्जा धारक कार्रवाई के भय से मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर बुलडोजर से जमीन को समानांतर कराते हुए ट्रैक्टर से जुतवाया गया। कब्जेदारों को बेदखल करते हुए प्रशासन ने जमीन को कब्जे में लेते हुए यहां पर बोर्ड लगवाया। बोर्ड पर भूमि पर किसी प्रकार के कब्जा करने की कोशिश करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल कर जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed