{"_id":"67a3a466879936377e0fa89b","slug":"the-administration-freed-25-bighas-of-land-worth-rs-106-crore-from-encroachment-etah-news-c-163-1-sagr1019-129284-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रशासन ने 1.06 करोड़ की 25 बीघा भूमि को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रशासन ने 1.06 करोड़ की 25 बीघा भूमि को कराया कब्जा मुक्त
Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अवैध अतिक्रमण ढ़हाता बुलडोजर
- फोटो : जलेसर में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अवैध अतिक्रमण ढ़हाता बुलडोजर
जलेसर। प्रशासन ने बुधवार शाम को जलेसर में बड़ी कार्रवाई की। 1.06 करोड़ रुपये की 25 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। 40 वर्ष पहले करीब 1.193 हेक्टेयर जमीन का पट्टा औद्योगिक इकाई स्थापना के लिए आवंटित किया गया था। इकाई स्थापित न होने पर पट्टे को निरस्त कर दिया गया था। जमीन फर्म के नाम आवंटित की गई थी। बाद में खतौनी में देवेंद्र कुमार नाम अंकित हो गया था।
जमीन को दूसरे तरह से फायदा उठाने की योजना बनने लगी। भनक लगने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय ने 10 जुलाई 2024 को पट्टा निरस्त कर दिया। इसके साथ ही जमीन को ग्राम सभा में निहित कर दिया था।
अपर जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुपालन के निर्देशन में बुधवार को एसडीएम भावना विमल नगर पालिका की टीम सहित ग्राम पंचायत की टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान दीवार काे बुलडोजर से गिराया गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
वहीं मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान शीलेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि अगर कोई व्यक्ति यहां किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ प्रदुमन कुमार को भी निर्देशित किया कि नगर पालिका द्वारा जमीन पर कूड़ा डालकर डंपिंग ग्राउंड न बनाया जाए इसी के साथ आगामी समय कोई कूड़ा नहीं डाला जाएगा। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार वाजिद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।