फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused of theft along with three bikes caught

Etah News: तीन बाइक सहित चोरी का आरोपी पकड़ा

Wed, 12 Mar 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Mar 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The accused of theft along with three bikes caught
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से एक अंतरजनपदीय वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार की देर रात शीतलपुर गांव के पास से दिलबर सिंह निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जिला कासगंज को पकड़ा। इसके पास से चोरी की दो अपाचे और एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की गई। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

आरोपी के ऊपर कोतवाली नगर, थाना राजा का रामपुर, कोतवाली कासगंज, फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा व कायमगंज थाने में एक-एक केस दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर शौक-मौज करता है। बरामद की गई तीनों बाइकें फर्रुखाबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed