{"_id":"67cd87ff3e44833c270919fa","slug":"the-accused-in-the-dargah-case-was-arrested-and-sent-to-jail-etah-news-c-163-1-sagr1016-130769-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दरगाह प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दरगाह प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sun, 09 Mar 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 09 Mar 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जलेसर। नगर की इब्राहीमशाह दरगाह के पास 24 नवंबर 2024 को पत्थरबाजी की घटना हुई थी। निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया गया था। इसके आरोपी अरशद निवासी मोहल्ला पठानान को पुलिस ने रविवार को कस्बे से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा।
दरगाह के पास चार माह पहले प्लाॅटिंग की जा रही थी। दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। एक पक्ष द्वारा प्लाॅटिंग की जमीन पर कब्रिस्तान होने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर 24 नवंबर को पत्थरबाजी कर दी गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा और रविवार को एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली।
जलेसर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ आरोपी को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।