{"_id":"69dbe037e901e9d7d4087cf8","slug":"the-accused-continued-to-threaten-the-teenager-even-in-front-of-the-police-etah-news-c-163-1-eta1003-149082-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस के सामने भी किशोरी को धमकाते रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस के सामने भी किशोरी को धमकाते रहे आरोपी
Sun, 12 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। किशाेरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस के सामने भी छेड़छाड़ का आरोपी उसे और उसके परिजन को धमकाता रहा। हेल्पलाइन पुलिस टीम के थाने पर संपर्क किए जाने पर आरोपी भाग गया। मामले की शिकायत किशोरी ने थाने में करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी तीन दिन पहले बाजार गई थी। बाजार से घर लौटते समय मोहल्ला लुहारी दरवाजा से गुजरने के दौरान वहां पहले से मौजूद आरोपी आसिफ अली ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपी ने अश्लील हरकत की। इस पर किशोरी ने 1090 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक के पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और धमकाने लगे। पुलिस ने किशोरी की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।