फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tension situation in the village after beating of old man

Etah News: बुजुर्ग की पिटाई के बाद गांव में तनाव की स्थिति

Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Tension situation in the village after beating of old man
जलेसर। क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में दो पक्षों के विवाद में मंगलवार को एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस झगड़े ने सामुदायिक विवाद का रूप ले लिया और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और रूट मार्च किया।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों ने गांव के ही याद अली को पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन बुजुर्ग को जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज एटा रेफर कर दिया।जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति की सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। स्थिति को संभालते हुए गांव में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि याद अली और विनोद किसी समय में गहरे दोस्त थे। कुछ दिन पूर्व याद अली की मां की मौत हो गई। चालीसवां के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। एक दिन याद अली ने विनोद की पिटाई कर दी। थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने याद अली और उसके पुत्रों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करने के बाद विवेचना कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। मंगलवार को विनोद और उसके परिजन ने याद अली को घेरकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed