{"_id":"67b22161f0e29c4e4704c458","slug":"ten-police-station-in-charges-were-shifted-from-here-to-there-etah-news-c-163-1-eta1001-129801-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दस थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दस थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर
Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए एसएसपी ने 10 थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। दो अतिरिक्त निरीक्षकों की भी अदला-बदली की गई है। इसके अलावा एक प्रभारी विंग सेल और पीआरओ को भी स्थानांतरित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने शनिवार की देर रात स्थानांतरण एक्सप्रेस चलाई। इसके तहत निधौली कलां थाना प्रभारी विनोद कुमार को थाना जसरथपुर, जसरथपुर से ओमप्रकाश को सकरौली, राजेश चौहान को कोतवाली नगर से अपराध शाखा, आरके सिंह को अपराध शाखा से कोतवाली देहात, कोतवाली देहात से अमित कुमार को कोतवाली नगर, अपराध शाखा से गौरव सक्सेना को थाना मलावन, थाना मलावन से नित्यानंद पांडे को अपराध शाखा, थानाध्यक्ष सकीट सत्यपाल सिंह को अपराध शाखा, थाना सकरौली से संजय सिंह को निधौली कलां, जितेंद्र सिंह गौतम थाना सकरौली से अतिरिक्त निरीक्षक जलेसर, बेगराम सिंह को कोतवाली नगर से कोतवाली देहात भेजा गया।
वहीं चमन कुमार गोस्वामी को अतिरिक्त निरीक्षक जलेसर से प्रभारी निरीक्षक सकीट, प्रभारी बिंग सेल जयेंद्र प्रसाद मौर्य को पीआरओ एसएसपी और पीआरओ एसएसपी राकेश कुमार सरोज को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाया गया है।