फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ten players from the district selected for the divisional-level hockey trials.

Etah News: हॉकी के मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए से जिले के 10 खिलाड़ी चयनित

Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ten players from the district selected for the divisional-level hockey trials.
एटा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के 27 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

हॉकी कोच प्रवेंद्र यादव ने बताया कि स्टेडियम में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल कराए जा रहे हैं। मंगलवार को हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। खिलाड़ियों ने मैदान पर विभिन्न स्तरों पर अपने कौशल, फिटनेस और खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। इनमें सम्यक शाक्य, राघव शाक्य, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, प्रियम शाक्य, रोहित राठौर, बादल, नितेश, दिव्यांश और प्रांजल का चयन किया गया है। चयन के बाद खिलाड़ियों और उनके परिजनों में उत्साह है। का चयन किया है। चयनित खिलाड़ी आज अलीगढ़ स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed