{"_id":"665e1099995f5581100eeb74","slug":"tehsildar-caught-illegal-mining-of-soil-two-tractors-and-one-machine-seized-etah-news-c-163-1-sagr1016-117784-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसीलदार ने पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन, दो ट्रैक्टर व एक मशीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसीलदार ने पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन, दो ट्रैक्टर व एक मशीन जब्त
Tue, 04 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र में बढ़ते मिट्टी खनन माफियाओं के हौंसले पस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार रात कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील की टीम ने अवैध खनन की मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर और एक रिपर मशीन जब्त की है।
तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार सुशील कुमार एवं शाश्वत अग्रवाल रविवार की रात मारहरा क्षेत्र में अवैध खनन के दृष्टिगत छापामारी करने पहुंचे। पीएसी रोड पर गांव ओरनी के पास मिट्टी का अवैध खनन होते दिखाई दिया। टीम को देखकर खनन माफिया ट्रैक्टर और मशीन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर और रिपर मशीन को मारहरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।