फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager falls under the wheels of tractor filled with bricks, dies

Etah News: ईंटों से भरे ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आया किशोर, मौत

Fri, 27 Dec 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager falls under the wheels of tractor filled with bricks, dies
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन।  - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन।
एटा। शहर में पुलिस लाइन के पास ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर से गिरकर एक किशोर ट्राॅली के पहिए के नीचे आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सिरायी सहिया थाना बजीरगंज जिला गया बिहार निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह कासगंज जिले के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में मऊ-बरेठी मार्ग स्थित राजा ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। वहीं परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह बेटा अर्जुन (13) एक ट्रैक्टर पर बैठकर ईंट उतारने एटा शहर के सिविल लाइंस में जा रहा था। पुलिस लाइन के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने पर वह उछलकर नीचे आ गिरा। जब तक उठने के लिए संभल पाता, ईंटों से भरी ट्राॅली का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तब तक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी मिलते ही पिता दिलीप व अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उधर, गांव नगला इमलिया थाना पिलुआ निवासी माया प्रकाश ने बताया कि भतीजा देवेंद्र शुक्रवार को शहर में कोचिंग पढ़ने आया था। दोपहर के समय यहां से लौटते समय कोतवाली नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा के पास स्कूटी से टक्कर हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहन की टक्कर से खैराबाद निवासी राजू और रंजीत, शहर के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी अभय व दिनेश और राजेश घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed