फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager dies tragically after getting stuck in rotavator

Etah News: रोटावेटर में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत

Fri, 26 Jul 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies tragically after getting stuck in rotavator
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में शुक्रवार को रोटावेटर में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध परिजन ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

अभिषेक यादव (16) शुक्रवार को अपने बाबा के साथ गांव के ही अजय यादव के ट्रैक्टर से रोटावेटर द्वारा खेत जुतवाने गया था। इसी दौरान रोटावेटर में कपड़ा फंस गया। चालक के कहने पर अभिषेक कपड़ा निकाल रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और अभिषेक रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। परिवारीजन ने चालक अजय यादव की लापरवाही बताते हुए थाने में तहरीर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ की। गांव वालों ने बताया कि अभिषेक सकीट के कुंवर महेंद्र सिंह इंटर काॅलेज में कक्षा 10 का छात्र था। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हादसे में शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed