फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teenager died after being buried under debris after his house collapsed due to rain in Etah

Etah News: बारिश से धराशायी हुए कई घर, मलबे में दबकर किशोर की मौत, दहशत में गांव के लोग

Mon, 11 Sep 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 07:46 PM IST
सार

एटा में बारिश से कई घर धराशायी हो गए। मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई। बारिश अभी भी जारी है। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
teenager died after being buried under debris after his house collapsed due to rain in Etah
Etah News: बारिश के गिरी घर की छत, तेज हवा से गिरा पेड़ तो टूट गए बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से सोमवार की सुबह बागवाला क्षेत्र में दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई। इसके अलावा सकीट और अवागढ़ क्षेत्र में मकानों की छत धराशायी हो गई। इससे घरेलू सामान का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र के अजीत नगर गांव की है। गांव निवासी कौशल कुमार (15) की दीवार के मलबे में दबने से मौत हुई है। पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे बजे कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में बेटा दब गया। किसी तरह से उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से किशोर की मौत हुई है।


यह भी पढ़ेंः- बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में महिला की मौत, 15 मरीजों की हालत नाजुक; शहर से लेकर गांव तक फैला वायरल

वहीं अवागढ़ कस्बा के याद व नगर मोहल्ला निवासी गिरीश शर्मा का कच्चा मकान रविवार की शाम 6 बजे के लगभग भरभरा कर गिर गया। पत्नी मीना देवी और तीन बच्चों को लेकर 5 मिनट पहले ही वह पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई देवेंद्र शर्मा के घर पर पहुंचे थे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: यमुना पार रेलवे किनारे फिर मिलीं दवाएं और मेडिकल वेस्ट, खून के खाली पैकेट भी फेंके गए

इसके अलावा सकीट थाना क्षेत्र के अहमदपुर उर्फ नगला धनू गांव निवासी मनोज कुमार मकान की छत रविवार की रात बारिश के चलते गिर गई। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया। बताया कि परिवार मकान के अंदर लेटा था। घर गिरता देखकर बाहर निकल गए। इसकी वजह से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed