फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Again medicines and medical waste were found lying in open on railway side across Yamuna in Agra

Agra: यमुना पार रेलवे किनारे फिर मिलीं दवाएं और मेडिकल वेस्ट, खून के खाली पैकेट भी फेंके गए

Mon, 11 Sep 2023 12:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 12:30 AM IST
सार

आगरा में यमुना पार रेलवे किनारे फिर दवाएं और मेडिकल वेस्ट पड़े मिले। यही नहीं खून के खाली पैकेट भी खुले में ही फेंक दिए गए। 

विज्ञापन
Again medicines and medical waste were found lying in open on railway side across Yamuna in Agra
Agra: यमुना पार रेलवे किनारे फिर मिलीं दवाएं और मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुनापार नुनिहाई के रेलवे लाइन के पास फिर से भारी मात्रा में दवाएं और मेडिकल वेस्ट मिला है। क्षेत्रीय लोगों ने ये देख पुलिस को भी सूचना दी। बीते महीने भी यहां दवाएं और मेडिकल वेस्ट मिला था। जांच के लिए टीम गई, लेकिन फेंकने वालों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


नुनिहाई में रेलवे लाइन के पास कई बोरे मेडिकल वेस्ट और दवाओं से भरे हुए मिले। कुछ दवाएं बिखरी हुई थीं, पास में ही जली हुई दवाएं और मेडिकल वेस्ट भी पड़ा हुआ था। देखने पर इसमें सिरिंज, इंजेक्शन, वाइल, ब्लड के बैग, दवाएं, कैप्सूल समेत अन्य मेडिकल वेस्ट था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों में कौतूहल; देखने को लगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का आशंका है कि आसपास के अवैध अस्पताल, झोलाछाप और बिना मानक के चल रहीं पैथोलॉजी लैब संचालकों की ये कारस्तानी है। इससे पहले बीते महीने भी यहां पर एक्सपायर्ड दवाएं और मेडिकल वेस्ट मिल चुका है। खुले में मेडिकल वेस्ट और दवाओं को फेंकने पर जांच के नाम पर स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की।


मेडिकल वेस्ट में संक्रमित सुई, सिरिंज के किसी के चुभने से संक्रमित बीमारी और सेप्टिक होने का भी खतरा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डके क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने की जांच कराने के लिए टीम भेजेंगे। आसपास के मेडिकल स्टोर, अस्पताल और निर्माण कंपनी की भी जांच की जएगी।

यह भी पढ़ेंः- तलाकशुदा महिला से हैवानियत: बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला-'मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा'

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मेडिकल वेस्ट आसपास के अस्पताल-पैथाेलॉजी संचालक फेंकने की आशंका है। इसके लिए टीम भेजकर यमुनापार के अस्पताल-लैब के मेडिकल वेस्ट इंतजाम के रजिस्टर की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed