Etah: मां ने डांटा तो लाडला बेटा छोड़ गया दुनिया, गंगा स्नान कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत
एटा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। एक जगह मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने आत्महत्या कर ली। तो वहीं दूसरी घटना पर गंगा स्नान कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को दो घटनाओं ने लोगों की आंखें नम कर दीं। पहली घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की है। यहां मां ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया तो बेटे ने आत्महत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना में गंगा स्नान करके लौट रहे बुजुर्ग की रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई।
अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी ज्ञान सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अभय था। मां ने किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद रविवार की रात लगभग 11 बजे अभय ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो उसको एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गंगा स्नान कर लौट रहे वृद्ध की बस में मौत
अवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना निवासी अयोध्या प्रसाद (78) सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट गए थे। स्नान करने के बाद रोडवेज बस द्वारा वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव
इस पर बस के चालक-परिचालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरथरा पर दोपहर लगभग तीन बजे दिखाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 112 में कार्यरत नरेंद्र कुमार होमगार्ड ने वृद्ध की पहचान अपने बाबा अयोध्या प्रसाद के रूप में की।