फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenage bike rider dies after being hit by a tractor

Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

Wed, 10 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider dies after being hit by a tractor
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो
एटा। गांव भगवंतपुर में एक बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। वह किसी कार्य के लिए अपने गांव से कस्बा सकीट जा रहा था।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव दत्तपुर निवासी शेषपाल ने बताया कि बेटा अभिषेक (17) मंगलवार की देर शाम घर के बाइक लेकर किसी काम से कस्बा जा रहा था। रास्ते में गांव भगवंतपुर के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट भिजवाया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेज दिया। यहां चिकित्सक ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को थाना परिसर में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। भगवंतपुर के लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में यहां स्पीड ब्रेकर लगाया जाना जरूरी है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही यहां चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर बनवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed