फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teej greenery institutions, markets, lively

हरियाली तीज का उल्लास, बाजारों में रौनक

Sun, 16 Aug 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 16 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
 Teej greenery institutions, markets, lively
हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह और उल्लास है। बाजार में रौनक बिखरी हुई है। महिलाओं ने बाजारों में जमकर श्रृंगार के सामान आभूषण आदि की खरीददारी की।  घर घर में गौरी गौरा के पूजन की तैयारियां दिन भर चलती रही।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं के बीच हरियाली तीज के पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है। पौराणिक परंपराओं पर भले ही आधुनिकता हावी है। त्यौहार को मनाने में तौर तरीकों में बदलाव आए है। इन सबके बावजूद सबसे अहम है कि हरियाली के प्रतीक त्यौहार को मनाने में उत्साह की कहीं कोई कमी नहीं है। झूलों का आनंद भले ही युवतियों और महिलाओं से दूर हो गया है, लेकिन झूला सावन के गीत जुबान पर आ ही जाते हैं। बाजारों में चूड़ी व श्रंगार की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जिससे इन दुकानों पर खासी चहल पहल देखी गई।
विज्ञापन


मेंहदी से रचे हाथ
कासगंज। तीज पर्व पर मेंहदी लगाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। सुहागिनों और युवतियों ने काम काज निपटा कर अपने हाथों पर मेहंदी लगाई। तरह तरह की आकर्षक मेहंदी से अपने हाथों को सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैचिंग मिलाने को रहा क्रेज
कासगंज। तीज पर्व के लिए खरीदारी करते समय मैचिंग मिलाने को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज रहा। चूड़ी, बिंदी सहित श्रंगार के अन्य सामना में मैचिंग को प्राथमिकता दी गई। हरे लाल रंग से जुड़े कपड़ों को पहनने को इस दिन महिलाएं वरीयता देती हैं, जिससे इन रंगों से जुड़े सामान की खरीदारी अधिक की गई।

ब्यूटी पार्लर पर रही भीड़
कासगंज। पर्व के चलते ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। महिलाएं अपने सजने संवरने के लिए इन पर पहुंच गई। रात को देर तक इनकी दुकानों पर महिलाएं पहुंचती रहीं।

मल्हारों के साथ दी तीज की बधाईयां
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। इनरव्हील क्लब ऑफ संजीवनी, अग्रवाल महिला समिति ने हरियाली तीज के कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने संगीत की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं झूला झूलकर सावन की मल्हारें भी गाकर एक-दूसरे को तीज की बधाईयां दी गई।

इनरव्हील क्लब ऑफ संजीवनी की महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सावन की मल्हार  गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच क्लब की सदस्याओं की मस्ती देर रात्रि तक चलती रही। कई रोचक खेल का भी आयोजन किया जिसमें उत्साह के साथ महिलाओं ने सहभागिता की। विजेता रहने वाली सदस्याओं को क्लब की अध्यक्ष, सचिव ने उपहार देकर सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष अनु गहलौत, सचिव रेनू शर्मा ने कहा कि आधुनिक जमाने के बीच पुरानी परंपराएं खत्म होती जा रही हैं लेकिन उनके क्लब के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रीती तायल, मयूरी जैन, मीनाक्षी बिड़ला, गीता, रेखा, इंदू, मीरा, अर्चना अग्रवाल, संगीता, अर्चना गर्ग, अंजना, नीता, रीता, रश्मि द्विवेदी, रीना उपाध्याय, संगम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति की सदस्याएं मौजूद रही। अग्रवाल महिला समिति ने अमिता अग्रवाल के घर पर हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सदस्याओं ने जमकर मस्ती की। महिलाओं ने मेहंदी, नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। समिति की सदस्याओं ने एक-दूसरे सदस्याओं को तीज की बधाई देते हुए सुखद जीवन की कामना की। अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने कहा कि सावन का पूरा महीना सौंदर्य एवं प्रेम का प्रतीक है। इस महीने में प्रकृति का प्रत्येक कण हमें प्रेम का संदेश देता है। इस लिए हम सब का कर्तव्य है कि हम भी प्रकृति की रक्षा के हर संभव प्रयास करें। समिति की सदस्याओं ने पर्यावरण बचाने एवं घर के आसपास एक एक पौध लगाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान संगीता गोयल, रेखा अग्रवाल, शशि प्रभा, सरोज अग्रवाल, कुमकुम, डिंपल अग्रवाल, अंजना, नीलू, मंजू अग्रवाल आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed