{"_id":"618282e71e115f030d651962","slug":"teams-will-be-deployed-at-the-power-sub-stations-of-the-city-etah-news-agr5135940139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विद्युत उपकेंद्रों पर टीम रहेंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विद्युत उपकेंद्रों पर टीम रहेंगी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। त्योहार पर बिजली की कोई समस्या न आए, इसके लिए शहर के विद्युत उपकेंद्रों पर टीम तैनात की गईं हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेेंद्र पर भी अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि त्योहार पर बिजली की कटौती नहीं की जाएगी। जिले को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर कर्मचारियों को लगा दिया गया है। कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कर्मचारी पहुंच समस्या का समधान करेंगे। इसके साथ ही शहर के उपकेंद्रों पर भी टीमों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर भी तैयार हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बर्न वार्ड में दुरुस्त कीं व्यवस्थाएं
मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वर्न वार्ड तैयार है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि दिवाली को पटाखों से बर्न केस की संभावना के मद्देनजर दवाएं बढ़ाई गईं हैं। इसके अलावा एक चिकित्सक सहित दो अन्य स्टाफ की ड्यूटी वार्ड में लगाई गई हैं। वहीं इमरजेंसी में भी दवाएं रखी गई हैं।