{"_id":"68126e116db6ab0e5c0bc847","slug":"teachers-protest-in-aligarh-today-contacted-etah-news-c-163-1-sagr1016-132958-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिक्षकों का अलीगढ़ में धरना आज, किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिक्षकों का अलीगढ़ में धरना आज, किया संपर्क
Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक 1 मई को अलीगढ़ में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे। इसके लिए बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क किया और धरने में सहयोग मांगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय धरना अलीगंज में हो रहा है। इसमें पुरानी पेंशन, सेवा सुरक्षा धारा 21, धारा 18,12 की बहाली, विनियमितिकरण, सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन, जीपीएफ प्रकरण का निस्तारण आदि मांगों को बुलंद किया जाएगा।
धरना की सफलता के लिए बुधवार को पदाधिकारियों ने श्री वार्ष्णेय इंटर एटा, श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज एटा, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज एटा, जनता इंटर कॉलेज पिलुआ, डीएसएएस सोंगरा, आरएवी इंटर कॉलेज मारहरा, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा में शिक्षकों से संपर्क कर धरना में प्रतिभाग करने की अपील की। जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, मनोज तिवारी, डॉ. सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक 1 मई को दोपहर 12 बजे बीएसए कार्यलय पर धरना देंगे। जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं व पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना दिया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्य अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे बीएसए कार्यालय पर पहुंचें। आलोक वार्ष्णेय, संजय चौहान, धर्मेंद्र उपाध्याय, विनोद कश्यप, नागेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद