{"_id":"62a621f7b5c57e1436152b96","slug":"teacher-students-will-be-administered-an-oath-to-do-yoga-regularly-etah-news-agr536605342","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-छात्रों को नियमित योग करने की दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-छात्रों को नियमित योग करने की दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिनों तक माध्यमिक विद्यालयों में गतिविधियां होंगी। इसकी कार्य योजना बनाकर जारी की गई है। शिक्षक और विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्ययोजना के मुताबिक 14 जून को योग शिक्षक-प्रशिक्षक व विशेषज्ञ, योगाचार्यों के सहयोग से ऑनलाइन प्राणायाम, योग और श्वांस अभ्यास विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को कराया जाएगा। 15 को शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को प्राणायाम और श्वांस अभ्यास कराया जाएगा।
16 को कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 17 को शिक्षकों, शिक्षणेत्तकर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास, 18 को कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। 20 जून को सभी को नियमित योग करने की शपथ दिलाई जाएगी। 21 जून को विश्व योग दिवस पर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं को कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि विश्व योग दिवस को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश मिले हैं, जिसकी योजना बनाई गई है।