फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher became a monster, raped a student of class four

Etah News: शिक्षक बना हैवान, कक्षा चार की छात्रा से किया दुष्कर्म

Fri, 07 Apr 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher became a monster, raped a student of class four
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक शिक्षक ने कक्षा 4 की 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की मां ने शिक्षक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षक ने विद्यालय में ही छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि चार अप्रैल को बेटी रोजाना की तरह निजी विद्यालय पढ़ने गई थी। दोपहर में करीब एक बजे विद्यालय की छुट्टी हो जाती है। छुट्टी के बाद शिक्षक प्रमोद उर्फ पीके यादव ने बेटी को गृहकार्य (होम वर्क) देने के लिए रोक लिया। इसके बाद शिक्षक ने बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म किया। बेटी की चीख निकलने पर किसी के आने की आहट हुई तो शिक्षक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच अप्रैल को बेटी ने विद्यालय जाने से इन्कार कर दिया। उससे पूछा तो अपने साथ हुई वारदात के बारे में उसने जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद बेटी को लेकर विद्यालय गई तो शिक्षक नहीं मिला। तब पति और बेटी के साथ उसके गांव धारिकपुर थाना बागवाला गई। यहां पर शिक्षक की पत्नी और पुत्र ने जातिसूचक गालियां दीं और धमकी देकर भगा दिया। मां का कहना है कि इस वारदात से पहले भी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, यह बात अब बेटी ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक पर विद्यालय में ही छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने और माता-पिता पर जातिसूचक गालियां देकर धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed