{"_id":"6499c0d55426a9b49c0ac9a6","slug":"tc-will-be-available-online-in-council-schools-etah-news-c-163-1-sagr1019-1400-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन मिलेगी टीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन मिलेगी टीसी
Mon, 26 Jun 2023 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों के अभिभावक व विद्यार्थियों को अब टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) के लिए कार्यालय या विद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीसी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की तरफ से यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है।
जिले में 1691 विद्यालय संचालित हैं। इनमें वर्तमान में एक लाख 60 हजार के करीब विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालय में शिक्षा पूरी करने के बाद या किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए टीसी की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीसी उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक के यू- डायस के माध्यम से डाटा फीड करने का कार्य कर रहा है।
डाटा फीड होने के बाद परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मदरसों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी घर बैठे ऑनलाइन टीसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। बीएसए संजय सिंह ने बताया ऑनलाइन प्रक्रिया होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को अनावश्यक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।