{"_id":"5f7380248ebc3e9bf4622124","slug":"tb-hospital-helth-etah-etah-news-agr461507619","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बिजली न पानी कैसे संचालित होगा टीबी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बिजली न पानी कैसे संचालित होगा टीबी अस्पताल
विज्ञापन
लालगढ़ी स्थित पीएससी- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीएमओ प्रांगण से टीबी अस्पताल को लालगढ़ी स्थानांतरित किया गया है। यहां पर बिजली और पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह कैसे चलेगा। इसके साथ ही मुख्यमार्ग से डेढ़ और शहर से चार किलोमीटर दूर होने से मरीजों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जिला अस्पताल में संचालित होगी। अस्पताल में जगह का अभाव है इसको लेकर जर्जर भवनों को तोड़ा जा रहा है। वहीं सीएमओ कार्यालय के प्रांगण में बने टीबी अस्पताल भी मेडिकल की जद में है। बीते दिनों कमिश्नर ने दौरे के दौरान तीन दिन में अस्पताल को स्थानांतरित करने की बात कही।
जहां सीएमओ द्वारा लालगढ़ी में टीबी अस्पताल को जगह दी गई है, लेकिन लालगढ़ी पीएचसी पर टीबी अस्पताल शुरू करने में डीटीओ के सामने समस्याओं का अंबार है। उन्होंने बताया वहां बिजली व पानी की व्यवस्था का कोई प्रबंध नहीं है, वहां शौचालय टूटे पड़े हैं। वहीं लालगढ़ी में मरीजों की जांच में देरी लगेगी। क्योंकि वहां चार से पांच घंटे ही बिजली आती है ऐसे में आठ से दस संदिग्धों की ही जांच हो पाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया। वहीं मैटरनिटी विंग में अस्पताल के लिए जगह मांगी गई। वहां जगह देने के इनकार कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं उसका पालन किया जाएगा।
डॉ. सीएल यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी