{"_id":"5fa983128ebc3e9b78183844","slug":"take-salary-after-death-sweeper-news-in-etah-sweeper-take-the-salary-after-his-death-etah-news-agr467436687","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद भी एक साल तक सफाई कर्मी को मिलता रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरने के बाद भी एक साल तक सफाई कर्मी को मिलता रहा वेतन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत राज विभाग में एक सफाईकर्मी मरने के बाद भी एक साल तक वेतन लेता रहा। बाद में विभाग को इसकी जानकारी हुई तो परिवार से ढाई लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायत गही की न्याय पंचायत कुढ़ा में ज्ञान सिंह पुत्र साहब सिंह सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त थे। सितंबर 2017 में एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई, लेकिन विभाग को इसकी जानकारी एक साल तक नहीं मिली और वेतन उनके खाते में लगातार भेजा जाता रहा। जब मृतक सफाईकर्मी के पुत्र अंकित को मृतक आश्रित के तहत नौकरी देने की बात आई तब परिवार वालों ने विभाग में जानकारी दी।
अक्तूबर 2018 में सफाईकर्मी के पुत्र अंकित को नौकरी दी गई। जब विभाग ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि सफाईकर्मी मौत के बाद भी एक साल तक वेतन लेता रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि परिवार से करीब ढाई लाख रुपये की रिकवरी करने के आदेश दे दिए गए हैं।