{"_id":"58d6bf7b4f1c1bfc2f1a2f06","slug":"tahaseelon-mein-kaaryon-kee-teesaree-aankh-karegee-nigaraanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में कार्यों की तीसरी आंख करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में कार्यों की तीसरी आंख करेगी निगरानी
amar ujala
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
विज्ञापन
तहसील अफसर और कर्मियों की कार्यप्रणाली पर अब तीसरी आंख नजर रहेगी। इसके लिए सभी कार्यलयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम के विजियेंद्र पांडियन ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
डीएम द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक कासगंज, पटियाली और सहावर तहसील के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालय, कार्यालय, रिकॉर्ड रूम सहित अन्य सभी दफ्तरों में कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम, एडीएम सीसीटीवी फुटेज की की पड़ताल करके मातहतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में पहले से ही 15 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कहा कि पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।