फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   System careless, even public representatives could not rein in

सिस्टम लापरवाह, जनप्रतिनिधि भी नहीं कस सके लगाम

Thu, 21 Oct 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
System careless, even public representatives could not rein in
एटा। डेंगू का डंक अचानक नहीं फैला। काफी पहले ही इसने आहट दी थी, लेकिन सरकारी सिस्टम लापरवाह बना रहा। मौसमी बीमारी बताकर लोगों को गुमराह किया गया। चिंताजनक बात तो यह रही कि इस सिस्टम पर निगरानी रखने वाले जनप्रतिनिधि भी लगाम नहीं कस सके। प्रयास कर अपने क्षेत्र में काम कराते तो हालात शायद इतने न बिगड़ते। अब बेकाबू होती स्थिति में अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि गांव-गांव घूम बचाव और इलाज के प्रयासों में जुटे हैं।
विज्ञापन

कहते हैं विधायक
संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहर और गांवों में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन ये प्रयास करने में कुछ विलंब हुआ। एक-डेढ़ महीने पहले इसी तीव्रता के साथ कार्रवाई की जाती तो शायद यह हालात न होते। -विपिन वर्मा डेविड, विधायक सदर
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू और बुखार बहुत ज्यादा फैला हुआ है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले गांवसिरसा बदन में ही 21 लोग मर चुके हैं। नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय किया जा रहा है। इसके अलावा बुखार प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू की प्रतिरोधक होम्योपैथिक दवा निजी स्तर से दिलवा रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू है, लेकिन इससे ज्यादा वायरल बुखार फैला हुआ है। निजी पैथोलॉजी लैब वाले सभी मरीजों को डेंगू बताकर भय का माहौल बना रहे हैं। वहीं झोलाछाप गलत उपचार कर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में हफ्ते भर में मरीज सही हो रहे हैं। -सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज
स्वास्थ्य विभाग के ये प्रयास
- 30 टीमों को बुखार प्रभावित गांवों में लगाया गया है।
- एक टीम में चिकित्सक, एलटी सहित तीन से चार लोग हैं।
- गांव में कैंप कर बुखार पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू जांच की जा रही है।
- ग्राम प्रधानों के सहयोग से फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
- संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कई विभागों को शामिल कर नियंत्रण के प्रयास चल रहे हैं।
- दस्तक अभियान में घर-घर जानकारी कर बुखार रोगियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed