फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Swine flu does not include an inquiry

स्वाइन फ्लू जांच की भी व्यवस्था भी नहीं

Fri, 06 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू जैसी घातक जानलेवा बीमारी से ग्रस्त लोगों को जनपद में कोई
विज्ञापन
राहत नहीं मिलने वाली। उपचार तो दूर यहां इसकी जांच तक की व्यवस्था नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार ऐसे किसी संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए पीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा।

18 लाख की आबादी वाले जिले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। घातक बीमारियों के बाद भी यहां संबंधित रोग विशेषज्ञ और चिकित्सक नहीं हैं। आगरा में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हड़कंप है वहीं स्थानीय स्तर पर विभाग की कोई चिकित्सीय व्यवस्थाएं नहीं हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में उपचार तो दूर यहां इस बीमारी की जांच तक की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी को लेकर कोई लक्षण एवं सावधानियां तक जारी नहीं की गई हैं।

28 चिकित्सकों में से मात्र 13 तैनात
जिला अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा है। स्वाइन फ्लू तो दूर यहां सामान्य बीमारियों के भी चिकित्सक और विशेषज्ञ नहीं हैं। वर्षों बाद भी यहां ईएनटी चिकित्सक नहीं है। सर्जन, कॉर्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, स्किन स्पेशलिस्ट, अनीस्थिसिया, आई सर्जन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी डाक्टर नहीं है। ऐसे में संपन्न लोग जहां अन्य शहरों में उपचार ले लेते हैं वहीं निर्धन को कोई उपचार नहीं मिल पाता। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चिकित्सकों का मांग पत्र विभाग को नियमानुसार प्रेषित किया जाता है।


जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर कोई विशेष चिकित्सीय व्यवस्थाएं नहीं हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल पीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया जाएगा। अभी तक ऐसा कोई भी पीड़ित नहीं आया है।
- डॉ. आरएस शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed