फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Suspicion of kidnapping of teacher from around Mohanpura town

Etah News: मोहनपुरा कस्बे के आसपास से शिक्षिका को अगवा करने का अंदेशा

Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of kidnapping of teacher from around Mohanpura town
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव से शिक्षिका को अगवा कर धर्म परिवर्तन के साथ ही निकाह करने का आरोप उसके पिता ने लगाया है। मामले में पुलिस लगातार ही शिक्षिका की तलाश कर रही है। वहीं पिता का कहना है कि बेटी को मोहनपुर के आसपास से अगवा किया गया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पुत्री कस्बा के ही एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करती है। वह 24 अगस्त को पढ़ाने की कहकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी। उसी दिन दोपहर के समय बेटी का फोन आया और उसने बताया कि 25 अगस्त को पुलिसभर्ती की परीक्षा है। इसलिए मोहनपुरा से अलीगढ़ के लिए बस में बैठ गई है। सेंटर टीकाराम बालिका महाविद्यालय अलीगढ़ में है। इसके बाद से लगातार उसका मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि मारहरा कस्बा के मोहल्ला शीशग्राम के रहने वाले कंप्यूटर सेंटर संचालक शाकिर के जनसेवा केंद्र पर अक्सर बेटी ऑनलाइन काम कराने जाती रहती थी। कई बार उसके मोबाइल में मैसेज भी देखे तो हमने पूछा था। बेटी ने बताया कि फॉर्म भरते समय उसका नंबर शाकिर ने ले लिया था। इसके बाद शिक्षिका के भाइयों ने कॉल कर शाकिर से पूछा तो उसने कहा कि नंबर सही है या नहीं यह जानने के लिए मैसेज किया था। मुझे अंदेशा है कि बेटी को मोहनपुरा के आसपास से अगवा किया गया है। उसका अपहरण कर धर्मांतरण कराकर निकाह कराया गया है। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही शिक्षिका को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed