फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sunderiye, Munderiye Hoy tera kaun bechara ho

सुंदरिये, मुंदरिये होय, तेरा कौन बेचारा हो...

Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sunderiye, Munderiye Hoy tera kaun bechara ho
लोहड़ी - फोटो : Amar Ujala
 सुंदरिये, मुंदरिये होय, तेरा कौन बेचारा हो, दूल्हा भट्टी वाला होय... लोहड़ी गीत गाते हुए ढोल, और डीजे की धुन पर झूम रहे लोगों ने लोहड़ी धूमधाम से मनाई। साथ ही एक दूसरे को रेबड़ियां बांटकर खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही अलाव जलाकर उसमें नई फसल और रेबड़ियां, गजक समर्पित कर लोकगीत गाए गए।
विज्ञापन



लोहड़ी पर्व पर सुबह ठंडी सड़क स्थित श्रीनानक देव गुरुद्वारा में सिख धर्मानुयायियों ने गुरुग्रंथ साहिब की अरदास की। वहीं गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी पर्व मनाया गया। समाज के ज्ञानी विद्वान ने लोगों को त्योहार की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी रिश्तों की मधुरता, सुकून और प्रेम का प्रतीक है। लोहड़ी दुखों का नाश, प्यार और भाईचारे से मिलजुल कर नफरत का नाश करती है।
विज्ञापन


वहीं शहर की इंद्रपुरी, रेवाड़ी मोहल्ला, महाराणा प्रताप नगर, सिंधी कालोनी में सिख परिवारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए और रेबड़ियां बांट कर खुशियां मनाई। सिंधी कालोनी में लोगों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा था। लोग भांगड़ा व गिद्दा पर जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान लोगों ने नई फसल को अगिभन में समर्पित कर खुशहाली और उन्नत कृषि की कामना की। लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर लोकगीत गाए और पर्व की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed