{"_id":"68c1b454ddb2c0a36303d764","slug":"suman-of-etah-and-jyoti-yadav-of-kasganj-stood-first-in-language-subject-etah-news-c-163-1-eta1004-138784-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाषा विषय में एटा की सुमन और कासगंज की ज्योति यादव रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाषा विषय में एटा की सुमन और कासगंज की ज्योति यादव रहीं प्रथम
Wed, 10 Sep 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
डायट में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता शिक्षक प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए। स्रोत स्वयं
एटा। जीटी रोड स्थित डायट में बुधवार को कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एटा व कासगंज जिले के 40 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग विषयों में शिक्षकों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
डाइट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एटा और कासगंज के शिक्षक नए-नए टीएलएम बनाकर बच्चों को निपुण बना रहे हैं। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में जनपद एटा से प्राथमिक स्तर पर भाषा में प्रथम पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय किशनपुर निधौली कलां की सुमन को मिला। गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय नगला पवल शीतलपुर के संजय को मिला। जूनियर वर्ग में सामाजिक विषय में कंपोजिट विद्यालय पिलुआ की मालती सिंह को मिला जबकि गणित विषय में प्रथम स्थान राकेश कुशवाहा और विज्ञान विषय में मेलिना चौहान प्रथम रहीं।
जनपद कासगंज से उच्च प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहापुर के योगेश कुमार, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्होई की पुष्पा यादव तथा गणित विषय में कंपोजिट विद्यालय सिढ़पुरा के मेघ सिंह प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में प्राथमिक विद्यालय नवाब सिंह की ज्योति यादव प्रथम रहीं। गणित में प्राथमिक विद्यालय भुंजपुरा की नाजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रभारी अनीता भारती रहीं। नवनीत शर्मा, अनिल कुमार परिहार, डॉ. सुजीत राव, आकाश दुबे निर्णायक मंडल में रहे।