फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   suicide, wife problem

पत्नी की बेवफाई नहीं कर सका बर्दाश्त, ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
suicide, wife problem
ट्रेन की चपेट में आकर मरे युवक का फाइल फोटो- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पत्नी की बेवफाई के चलते युवक ने मंगलवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन की पटरी पर लेटकर जान दे दी। परिजनों को पटरी पर लाश पड़ी होने की खबर मिली तो वह रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। यहां युवक का शव दो हिस्से में पड़ा देखा तो मां बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के आगरा रोड चुंगी लालपुर निवासी रामनरेश ने पुत्र सुर्जन सिंह (22) की शादी तीन साल पहले जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी निवासी कोटा डीलर श्याम सिंह की पुत्री प्रियंका के साथ की थी। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ, छह माह पहले प्रियंका को उसके पिता एटा से लेकर गए।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार सुर्जन पत्नी और बेटा लेने गया, लेकिन पत्नी नहीं आई। इससे सुर्जन शर्मा मानसिक तनाव में रहने लगा था। मंगलवार की सुबह सो कर उठा तो श्याम बिहार कॉलोनी में होते हुए ईशन नदी के पुल के पास रेलवे पटरी पर पहुंच गया। यहां पर वह देर तक ट्रेन आने का इंतजार करता रहा, जैसे ही उसे टूूंडला की ओर से ट्रेन आती दिखाई दी वह पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया। ट्रेन ऊपर से निकल गई और सिर धड़ से अलग हो गया। आस पास के लोगों ने युवक को देखते ही पहचान लिया और परिजनों को खबर कर दी। ट्रेन से कटकर जान देने की खबर परिवारीजनों को मिली तो वह भागते-दौड़ते घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे की खबर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी की वजह से चला गया भैया
भाई की सिर कटी लाश पर बिलख रही बहन पिंकी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन रो-रोकर कह रही थी कि भाभी के नहीं आने से भैया काफी दिनों से परेशान रह रहा था, भाभी बेवफा निकली और भैया की जान ले ली।

मानसिक तनाव के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों द्वारा दी गई खबर के बाद मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed