फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   arrest

अपनी ही हत्या में ससुरालीजनों को फंसाने वाला गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
arrest
मारहरा पुलिस की गिरफ्त में अपनी फ़र्जी हत्या का आरोपी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना मारहरा पुलिस ने अपनी ही हत्या के आरोप में पत्नी के परिजनों को फंसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहली पत्नी द्वारा अदालत में दायर भरण पोषण के वाद से बचने के लिए झूठी अफवाह फैलाने की बात कही। मामले में आरोपी की मां ने अपने बेटे की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा पुत्रवधू सहित उसके मायके वालों के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विनोद पुत्र भूदेव सिंह को मंगलवार रात मानसिंह के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित आनंद सिंह ने मंगलवार सुबह विनोद के अगसौली चौराहे पर घूमने की बात बताई थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी विगत 2013 में कासगंज के थाना ढोलना के गांव पथरेकी निवासी सरला देवी पुत्री आनंद सिंह से हुई थी। फरवरी 2014 को सरला देवी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद वह नहीं लौटी। इस दौरान विनोद के संबंध जलेसर क्षेत्र के एक गांव की युवती से हो गए और 2017 में उसने युवती के साथ शादी कर ली। जानकारी पर सरला और उसके परिजनों ने कासगंज न्यायालय में भरण पोषण का एक वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि अदालती कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपनी मौत का नाटक किया और उसकी मां त्रिवेणी देवी ने रिश्तेदार गंगा सिंह, नत्थू सिंह व साहब सिंह पुत्र सुखराम निवासी विधिपुर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस के साथ षड्यंत्र के तहत सरला और उसके परिजनों के खिलाफ विनोद की हत्या करने और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि जांच के बाद मामले में एफआर लगा दी गई और सरला और उसके परिजनों की गिरफ्तारी नहीं की गई। पूछताछ के बाद विनोद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed