फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sucide

बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Sep 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
sucide
एटा। पुलिस ने मिरहची क्षेत्र के गांव खंगारपुर स्थित एक बाग में शनिवार की देररात पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका युवक का शव बरामद किया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौत कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव खंगारपुर निवासी मृतक महीपाल सिंह (40) के चचेरे भाई रामरतन ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों को जमीन का एक हिस्सा बिक्री किया था। बिक्री करते समय तय हुआ था कि भूखंड के पीछे की ओर कब्जा दिया जाएगा। इसके बाद खरीदारों ने गुंडई के बल पर सड़क के किनारे के हिस्से पर बाउंड्री करा दी। इसका विरोध करने पर शुक्रवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विरोधी पक्ष के राजेश और महीपाल का 151 में चालान कर दिया था। शनिवार को दोनों मुचलके पर रिहा कर दिए गए थे। आरोप है कि राजेश आदि ने ही महीपाल को पकड़ कर फांसी लगाकर हत्या की और शव पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि बाग से महीपाल का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में चार लोगों खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महीपाल को समझौता के लिए ले गए थे आरोपी
एटा। थाना मिरहची पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ की गई 151 की कार्रवाई के बाद समझौता करने के लिए महीपाल को आरोपी अपने साथ खेतों की ओर ले गए थे। यहां पर समझौता के दौरान दोनों पक्षों में क्या हुआ, इसकी किसी भी को जानकारी नहीं है। मृतक के चचेरे भाई रामरतन का आरोप है कि भाई महीपाल घर पर पहुंचा ही था तभी समझौता करने के बहाने ले जाकर भाई उसकी हत्याकर दी गई और शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed