फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students used to rob vehicles, mobiles to fulfill expensive hobbies

महंगे शौक पूरे करने को छात्र लूटते थे वाहन, मोबाइल

Tue, 15 Feb 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students used to rob vehicles, mobiles to fulfill expensive hobbies
पुलिस की गिरफ्त में वाहन, मोबाइल लूट गिरोह के सदस्य।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। क्राइम ब्रांच व इंटेलीजेंस विंग सहित पिलुआ, मारहरा थाना पुलिस ने एक गिरोह पकड़ा है। जिसमें डीफार्मा और बीएससी के छात्र भी शामिल हैं, जो महंगे शौक पूरे करने को वाहन और मोबाइल लूटते और चोरी करते थे। आरोपियों के पास से सात मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और 15 मोबाइल बरामद हुए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के पीछे चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटनाएं कबूल कीं।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव लच्छी निवासी विवेक, नितेश, नगला ब्रहम निवासी प्रवेंद्र व नगला बुला निवासी अभिषेक एटा के अलावा कासगंज, गाजियाबाद, हाथरस व अलीगढ़ से बाइक व मोबाइल चोरी और लूट करते थे। लूट के बाद वाहनों को दूसरे जनपद में बेच देते थे। दो स्कूटी कोतवाली देहात में लूट के मामले में दर्ज हैं। बैंक के कर्मचारियों से यह लूटी गईं थीं। सभी आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकडे़ गए आरोपियों के पास से वाहन, मोबाइल के अलावा चार तमंचे व नौ कारतूस भी मिले हैं। बरामद वाहन कोतवाली नगर, देहात, पिलुआ, कासगंज, गाजियाबाद के इंद्रापुरम आदि में उनके मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोहरा का उठाते थे फायदा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कोहरा का फायदा उठाते थे। सुबह और रात के समय कोहरे में व वाहनों को रुकवाकर लूट करते थे। आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। उन्होंने बताया आरोपियों का कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed