फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students reach Ghaziabad by selling bicycles for Rs 1800

Etah News: 1800 रुपये में साइकिल बेच छात्र पहुंचे गाजियाबाद

Tue, 17 Sep 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students reach Ghaziabad by selling bicycles for Rs 1800
एटा। थाना जलेसर के गांव सिकंदरपुर मढ़ी उर्फ खोजापुर निवासी राकेश सोमवार को अपने दो मित्रों के साथ ननिहाल सकरौली थाना क्षेत्र के गांव ऊदीगढ़ी पहुंचा था। वहां से खाना खाकर तीनों छात्र साइकिल को 1800 रुपये में बेचकर गाजियाबाद पहुंच गए। देर शाम तक जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता हुई। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तीन टीमें लगाई गईं। मंगलवार की सुबह इन तीनों छात्रों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर मढ़ी उर्फ खोजापुर निवासी 15 वर्षीय छात्र रानू ने बताया कि गांव का ही राकेश सोमवार को एक अन्य दोस्त अंशुल के साथ उसको साइकिल पर बिठाकर ननिहाल ले गया। राकेश की ननिहाल में तीनों ने खाना खाया और वहां से निकलकर आए। रास्ते में 1800 रुपये में साइकिल बेच दी, बस पकड़कर बरहन जंक्शन पहुंचे। यहां से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद पहुंच गए। उधर, परिजन ने थाना जलेसर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह इनको गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया। रानू के पिता राम रतन ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे तीनों किशोर स्कूल की कहकर साइकिल लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि तीनों बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहां हमारी टीम मौजूद है परिजन को सूचना दे दी गई है। वह लोग भी गाजियाबाद ही पहुंच रहे हैं। छात्र इस प्रकार से घर से अचानक गाजियाबाद क्यों गए, यह तो उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed