{"_id":"67cc85ab3a78027fb70fd971","slug":"students-got-confused-with-chemistry-equations-etah-news-c-163-1-sagr1019-130725-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रसायन विज्ञान के समीकरणों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रसायन विज्ञान के समीकरणों में उलझे परीक्षार्थी
Sat, 08 Mar 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की होती चेकिंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 12वीं के विद्यार्थियों का रसायन विज्ञान का द्वितीय पाली में प्रश्नपत्र हुआ। कड़ी सतर्कता बरतते हुए केंद्रों पर प्रवेश के समय विद्यार्थियों की चेकिंग की गई। सचल दलों की गाड़ियां पहुंचती रहीं। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में समीकरणों को हल करने में दिक्कत हुई। अधिकांश विद्यार्थी इन्हें हल करने में उलझ गए।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम के अलावा मंडल व लखनऊ स्तर से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही है। प्रयागराज से पर्यवेक्षक भी जिले में परीक्षा का निरीक्षण कर चुके हैं। अति संवेदनशील होने के कारण एसटीएफ की नजर भी जिले पर है। शनिवार को 12वीं के विद्यार्थियों का शाम की पाली में रसायन विज्ञान का पेपर था। 1:30 से विद्यार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया इससे पूर्व उनकी चेकिंग की गई आधार कार्ड से प्रवेश पत्र पर लगे फोटो का मिलान किया गया तब विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया गया। 5:15 बजे तक शाम परीक्षा चली। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे लटके हुए थे तो किसी का चेहरा खुश भी था।
छात्र गौरव ने बताया पेपर ज्यादा अच्छा नहीं हुआ है मॉडल से जो पढ़ा था, वो कम ही मिला। समीकरणों को हल करने में ज्यादा दिक्कत आई। छात्र शिवम ने बताया कि पेपर ठीक था। कुछ प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई। छात्रा शिवानी ने बताया पेपर ठीक हुआ है पास हो जाएंगे, ज्यादा अच्छा नहीं कह सकते हैं। शिक्षक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कठिन या सरल नहीं कहा जा सकता है। पढ़ने वाले के लिए पेपर ठीक आया है। रसायन विज्ञान में पंजीकृत 24786 परीक्षार्थियों में से 23086 में परीक्षा दी 1700 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में 12वीं के परीक्षाओं का गृह विज्ञान का पेपर था। इसमें पंजीकृत 8564 परीक्षार्थियों में से 7869 ने परीक्षा दी 695 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से केंद्रों पर संपन्न कराई गई। कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा की निगरानी होती रही।
डॉ. इंद्रजीत, डीआईओएस