Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students could not read Hindi in composite school, salary of four teachers withheld

Etah News: कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थी नहीं पढ़ पाए हिंदी, चार शिक्षकों का वेतन रोका

Sat, 08 Jul 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Jul 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Students could not read Hindi in composite school, salary of four teachers withheld
निधौलीकलां सहित अवागढ़ व जलेसर के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का बीएसए ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

एटा। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को बीएसए ने जलेसर क्षेत्र के मुड़ई प्रहलादपुर में कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली। बच्चे हिंदी तक नहीं पढ़ पाए। इस पर चारों शिक्षकों का वेतन रोक दिया। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बीएसए दिनेश कुमार ने निधौलीकलां के बिजौरी कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं को मिलने वाले खाना आदि की व्यवस्थाओं को देखा। कुछ खामियां थी उनको दुरुस्त करने की बात कही। अवागढ़ और जलेसर में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में गंदगी मिली। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। जलेसर में स्टाफ भी कम था। इस पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद मुरई प्रहलादपुर में कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे। यहां बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पाए। सवाल पूछने पर चुप हो गए। शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली। इस पर यहां तैनात चारों शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। वहीं पटना पक्षी बिहार में उच्च प्राथमिक विद्यालय को देखा। जहां विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed